फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

्रासर
पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की रविवार देर शाम मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे पिता ने पति समेत चार लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव से जुड़ी है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बहती का पुरवा भनौली निवासी हजारीलाल की पुत्री पिंकी की शादी दो वर्ष पूर्व जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव निवासी राम सुमेर के बेटे श्रीदत्त के साथ हुई थी। रविवार की देर शाम पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना के बाद पहुंचे हजारीलाल ने ससुराल वालों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से झुलसा संविदा कर्मी
जगदीशपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव में शटडाउन लेकर ट्रॉसफार्मर का फॉल्ट ठीक कर रहा संविदा कर्मी कमलेश कुमार पुत्र स्वामी प्रसाद निवासी आरिकपुर थाना जगदीशपुर करंट से झुलस गया। पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों की मानें तो शटडाउन के बावजूद किसी ने विद्युत आपूर्ति चालू कर दी, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें