फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 1137 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के तीसरे चरण का नामांकन शुरू होते ही शनिवार को नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच प्रधान पद के 1137 नामांकन पत्र भरे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 770 नाम  निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के दौरान केंद्रों पर मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के तीसरे चरण का नामांकन शनिवार को हुआ। सुबह होते ही ब्लॉकों पर दावेदारों व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गहमागहमी के बीच अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां में ग्राम प्रधान व ग्राम  पंचायत सदस्य पद के परचे भरे गए। समर्थकों के नारेबाजी के बीच दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा।

तीसरे चक्र के पहले दिन का नामांकन समाप्ति तक चारों ब्लॉकों में प्रधान पद के नामांकन बड़ी संख्या में हुए। पहले दिन अखंडनगर में ग्राम प्रधान पद के 346 व सदस्य के 325 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दोस्तपुर में प्रधान पद के 259 और ग्राम पंचायत सदस्य के 111 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन


कादीपुर में प्रधान के पद के 304 व सदस्य के 225 परचे भरे गए। करौंदीकलां में प्रधान के 228 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 109 लोगों ने परचा भरा। चारों ब्लॉकों में सोमवार  को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें