सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर से जा रहे एक टैंपो को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से टैंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन टैंपो सवार की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है।
घटनाक्रम के मुताबिक सुल्तानपुर शहर से टैंपो देर शाम यात्रियों को लेकर निकला था। वह जैसे ही गोशाईगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल गांव के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर पहुंचा सामने से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर में टैंपो पर सवार शंभूनाथ मिश्र 55 वर्ष, निवासी भैरोपुर खजुरहट अयोध्या, देव पुत्र चतुर 40 वर्ष निवासी उड़ीसा व एक अन्य की मौत हो गई। गोसाईगंज पुलिस ने बताया कि घटना में कन्हैया पुत्र लालता निवासी उड़ीसा, रामकुमार सिंह निवासी कौडियावां कूरेभार, मनोज मिश्र निवासी कूरेभार, अमित दुबे निवासी बरेहता जयसिंहपुर महेश कुमार घायल हो गए हैं।