फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि गंगा गोमती नदी में विसर्जित हुईं देवी प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन शुरू हुआ कार्यक्रम शनिवार तक चला। सीताकुंड घाट पर माता रानी के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का समूह उमड़ पड़ा। शनिवार को दोपहर तक शहर के सभी देवी पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को गोमती नदी में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से शहर के देवी पंडालों में स्थापित माता रानी की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादने का कार्य शुरू हो गया। इससे पहले ट्रैक्टर ट्रॉली को फूल व रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया। देवी प्रतिमाओं के ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार करने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक जारी रहा। रात करीब 11 बजे माता रानी की शोभायात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को सीताकुंड घाट पर बगैर नंबर की करीब 10 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा का क्रम बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुआ शुक्रवार को पूरी रात तक चला। इस दौरान शहर में महोत्सव जैसा नजारा रहा। ट्रैक्टर ट्रॉली व रथ पर सवार देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते माता रानी के भक्त जमकर थिरके। दूरदराज से आई कलाकारों की टोली ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों का रंगमंच देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा। शहर के पंडालों में स्थापित नंबर वाली प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार देर शाम से शुरू हुआ, जो शनिवार दोपहर तक चला। इस बीच सीताकुंड घाट पर माता रानी का अंतिम दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें