पिता की तहरीर पर तीन के
खिलाफ दहेज हत्या का केस
क्रासर
तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई थी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
वलीपुर (सुल्तानपुर)। रानीपुर गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी पवन शुक्ला की पुत्री कुसुमलता (23) की शादी इसी थाना क्षेत्र के रानीपुर (दुर्गापुर) निवासी कमलेश के बेटे आशीष के साथ हुई थी। बीते शनिवार की सुबह कुसुमलता घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पवन शुक्ल की तहरीर पर पति आशीष, ससुर कमलेश और सास अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।