फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तैराकी की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ी चयनित

Fri, 07 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पंत स्टेडियम में तैराकी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका की तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पंत स्टेडियम के तरणताल में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में मंडल के लिए बालक व बालिका वर्ग के 11 तैराकों का चयन किया गया। चयनित तैराक शुक्रवार को अयोध्या के डाभासेमर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पंत स्टेडियम में दोपहर को तैराकों के चयन के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर की निगरानी में दो वर्गों में प्रतियोगिता में हुई। बालक वर्ग के ग्रुप तीन में 50,100 व 200 मीटर में फाहद वैश खान, प्रदीप निषाद, विमल निषाद, कुलदीप निषाद, प्रांजल निषाद हुए। बालिका वर्ग के 50,100 व 200 मीटर (तीनों) में कृति का चयन हुआ। ग्रुप चार के बालक वर्ग के 100,200 व 400 मीटर में अर्थव शुक्ला, शिवांचल मौर्या, अभिनव व सोम निषाद को चयनित किया गया।
वहीं, बालिका वर्ग के 100,200 व 400 मीटर में मिशिका मौर्या का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैराकों को क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या पहुंचना होगा। डाभासेमर मैदान में दो बजे से प्रतियोगिता होगी। मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें