फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन सभासद के 11 नामांकन पत्र दाखिल

Thu, 02 Nov 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन सभासद के लिए 11 नाम निर्देशन पत्र भरे गए। हालांकि अध्यक्ष पद का दूसरे दिन भी कोई पर्चा नहीं भरा गया। बृहस्पतिवार को तीनों नगर पंचायतों एवं नगर पालिका के अध्यक्ष पद के 21 व सदस्य के 149 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद का नामांकन दूसरे दिन भी नहीं होने से कोई खास गहमागहमी नहीं रही। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त रहे। शुक्रवार से अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन होने की संभावना है।      
विज्ञापन



नगर पालिका सदस्य के नौ नाम निर्देशन पत्र दाखिल      
कलेक्ट्रेट में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चल रहे नामांकन के दूसरे दिन पर्चों की बिक्री ज्यादा रही। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात नाम निर्देशन पत्र बिके। सदस्य के लिए लोगों ने 93 नामांकन पत्र खरीदे। कलेक्ट्रेट के छह कक्षों में चल रही नामांकन प्रक्रिया में सुबह से लेकर कार्य समाप्ति तक विभिन्न वार्डों से सदस्य पद के लिए नौ नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए।      

कादीपुर में नहीं दाखिल हुआ कोई नामांकन      
कादीपुर तहसील मुख्यालय पर में चल रही नगर पंचायत कादीपुर की नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा गया। दूसरे दिन सदस्य पद के लिए 20 व चेयरमैन पद के लिए पांच नाम निर्देशन पत्र बिके। अध्यक्ष पद के लिए चार ने लोगों ने दो सेटों में पर्चा खरीदा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें