सुल्तानपुर। रेलवे चिकित्सालय में आयोजित टीकाकरण कैंप में तीसरे दिन सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 108 रेलवे कर्मचारियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही 30 से अधिक कर्मचारियों ने कोविड टेस्ट करवाया। टीकाकरण कराने वाले सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी भी दी।