फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमेठी। बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र के गांवों में बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो लोग कटिया लगाकर विजली की चोरी करते मिले। टीम ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

विजिलेंस टीम प्रभारी राजेश कुमार उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने पीठीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के कोरारी गिरधरशाह, धनापुर और पीठीपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पीठीपुर निवासी सुशील मौर्य के पोल्ट्री फार्म पर कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। गांव निवासी त्रिभुवन मौर्य कटिया लगाकर तीन हार्स पावर का मोटर चलाकर सिंचाई करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने सुशील मौर्य व त्रिभुवन मौर्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। जेई अतुल सोनी ने बताया कि टीम के साथ कई गांवों में छापेमारी की गई। विद्युत चोरी करने के मामले में टीम प्रभारी ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें