फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर की थी जेठ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ की हत्या कराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। जायस क्षेत्र में करीब ढाई माह पूर्व हुई अकमल की हत्या में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अकमल की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने अपने परिचित से कराई थी।

जायस कस्बा के शेखाना मोहल्ला निवासी अकमल की तीन नवंबर की रात घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अकमल के छोटे भाई मुन्ने की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मंगलवार को एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस ने संदेह होने पर अकमल के छोटे भाई मुन्ने की पत्नी शमा बानो से पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपने जेठ से नाराज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा निवासी मारूफ के साथ मिलकर जेठ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीन नवंबर की रात मारूफ व उसका साथी नाजिम घर आया और दोनों ने अकमल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शमाबानो के इकरार के बाद पुलिस ने मारूफ व नाजिम को भी गिरफ्तार कर लिया। मारूफ के घर से घटना में इस्तेमाल रस्सी व चार अदद मोबाइल बरामद किए हैं। एएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें