फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलंकृत उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
फव्वारों व झूलों से बढ़ेगी अमहट के अलंकारिक उद्यान की शोभा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के अमहट स्थित राजकीय अलंकारिक उद्यान का जल्द कायाकल्प होगा। शहर के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित इस उद्यान का सौंदर्यीकरण अमृत योजना के तहत किया जाएगा।

एक करोड़ रुपये लागत से यहां फाउंटेन, झूले, योग प्रशिक्षण स्थल, चेयर व आकर्षक लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर पालिका की ओर से अलंकारिक उद्यान के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


इसे शासन से स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसका लाभ शहर की करीब डेढ़ लाख आबादी के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी मिलेगा।

शहर में अमृत योजना के तहत पर्यावरण पार्क के साथ-साथ लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित राजकीय अलंकारिक उद्यान के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था। अब तक उद्यान विभाग इस पार्क की देखरेख कर रहा था।

अलंकारिक उद्यान में फूलों के पौधे के अलावा लोगों के आकर्षण व मनोरंजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। पालिका के अधिकारियों की मानें तो अलंकृत उद्यान के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट को भी शासन स्तर पर मंजूरी दे दी गई है।

नगर पालिका की ओर से भेजी गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर अलंकारिक उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगवाए जाएंगे। पार्क के बाहर से भीतर तक के रास्ते का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

यहां इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई जाएगी। सुबह-शाम पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए उद्यान परिसर में एक योगाभ्यास प्रशिक्षण हॉल का निर्माण कराया जाएगा। हॉल में लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

प्रांगण के भीतर अलग-अलग स्थानों पर सीनियर सिटीजन चेयर बनवाई जाएंगी। पार्क आने वाले लोगों के लिए नगर पालिका की ओर से प्रसाधन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण कराया जाएगा।

उद्यान विभाग के अलावा नगर पालिका की ओर से यहां विभिन्न वैरायटी के पौधे लगवाए जाएंगे। पार्क की शोभा में चार चांद लगाने के लिए फाउंटेन का निर्माण भी कराया जाएगा, जो निर्बाध संचालित होगा।

इन सभी कार्यों के प्रोजेक्ट की लागत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पालिका के अधिकारियों का मानना है कि इन कार्यों के पूरा होने पर राजकीय अलंकारिक उद्यान की शोभा कई गुना बढ़ जाएगी।

प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से स्वीकृति मिल गई है। राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने भी इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर अपनी मुहर लगा दी है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उद्यान सौंदर्यीकरण का लाभ शहर की करीब डेढ़ लाख आबादी के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी मिलेगा।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर तिवारी ने बताया कि, राजकीय अलंकारिक उद्यान को भी अमृत योजना के प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। यहां सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें