फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिलीं 24 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन
विज्ञापन

खुली मिलीं 24 दुकानें

अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के औचक निरीक्षण में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन स्थानीय बाजार में 24 से अधिक दुकानें खुली पाईं गईं। प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
श्रम विभाग ने बुधवार के दिन स्थानीय बाजार को बंद रखने का निर्देश दे रखा है। साप्ताहिक बंदी के दिन अधिकतर दुकानें खुलने की शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष ने बुधवार को निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में बाजार में 24 से अधिक दुकानें खुली मिलीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि खुली दुकानदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न जमा करने पर प्रकरण को न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस का लोकार्पण
दोस्तपुर। स्थानीय नगर में 20 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने गेस्ट हाउस व मीटिंग हाल का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी ने सभासदों की मौजूदगी में गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। अधिशाषी अधिकारी सेवाराम राजभर ने सभी 14 सभासदों व अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर राकेश मौर्य, राम उजागिर, रमेश मोदनवाल, असलम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में खून की हुई जांच
दोस्तपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल दोस्तपुर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त जांच शिविर आयोजित किया गया। सुबह आठ बजे से आयोजित शिविर में दोपहर तक बड़ी संख्या में लोगों ने अपने खून की जांच कराई। शिविर की व्यवस्था में क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह, रामआसरे तिवारी, राजेश सिंह लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें