बाइक से गिरकर व्यवसायी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जामों (अमेठी)। जामों-हरगांव मार्ग पर स्थित पूरे बड़हिन का पुरवा गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक से गिरकर एक व्यवसायी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। जामों थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी श्याम किशोर सिंह (36) ने क्षेत्र के हरगांव के पास एक मेडिकल स्टोर खोला था। सोमवार की सुबह करीब साढे आठ बजे वे बाइक से दुकान खोलने जा रहे थे। रास्ते में पूरे बड़हिन का पुरवा गांव के पास अचानक बाइक गिर पड़ी, जिससे श्याम किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।