फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को दोपहर बाद कड़ी धूप होने से जनजीवन भीषण गर्मी से बेहाल हो गया। कड़ी धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
शनिवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। बादल से मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक तेज धूप नहीं होने से गर्मी से काफी राहत रही। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तेज धूप निकल आई। चिलचिलाती धूप होने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया। शाम के समय सूरज की तपिश कम होने पर गर्मी से लोगों ने कुुछ राहत महसूस की। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 89-50 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 2.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें