फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्त व संक्रामक बीमारी से मौत पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्त व संक्रामक बीमारी से न जाए किसी की जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। गर्मी व बरसात के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा दस्त नियंत्रक पखवारा आयोजित करने जा रहा है। पखवारे के पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को डोर-टू-डोर ओआरएस घोल वितरित करने के साथ ही संक्रामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने का आदेश दिया। उन्होंने दस्त व संक्रामक बीमारी से मौत होने पर संबंधित गांव में नामित टीम के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

गर्मी तथा बरसात के दौरान फैलने वाले संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग 26 जून से दस्त पखवारा आयोजित करने जा रहा है।
पखवारा शुरू होने के पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अपूर्वा दुबे ने तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतवार गठित टीम के साथ ही जिले के सभी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं का ब्यौरा लेते हुए टीम को डोर-टू-डोर सर्वे करने का आदेश दिया। सीडीओ ने दस्त या संक्रामक बीमारी के चलते किसी व्यक्ति की मौत होने पर संबंधित टीम के सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव सहित सभी अस्पताल अधीक्षक व गठित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें