फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोद की गर्माहट से नवजात को मिलेगी जिंदगी की ताकत

Wed, 05 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महिला विभाग के बाल रोग विभाग में परिजनों के साथ इलाज कराने आए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समय से पहले जन्म लेने वाले और ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज ने महिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में चार विशेष कंगारू मदर केयर (केएमसी) बेड आरक्षित किए हैं। इस तकनीक में मां की गोद और शरीर की गर्माहट नवजात के लिए प्राकृतिक उपचार का काम करती है। जिससे उसके जीवित रहने की संभावना बढ़ती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि कम वजन वाले नवजातों में संक्रमण, शरीर का तापमान गिरने और मृत्यु का जोखिम सामान्य बच्चों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर विश्व स्तर पर प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तकनीक है। इसमें मां या परिवार का कोई सदस्य नवजात को अपनी छाती से त्वचा के सीधे संपर्क में रखता है। इससे बच्चे को आवश्यक गर्माहट मिलती है, शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और स्तनपान भी बेहतर ढंग से हो पाता है।

उन्होंने बताया कि एसएनसीयू में स्थापित चारों केएमसी बेड आवश्यक सुविधाओं से लैस हैं। यहां प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में नवजातों की देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि कंगारू मदर केयर से नवजात का वजन तेजी से बढ़ता है, शरीर का तापमान स्थिर रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके साथ ही मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है, जो बच्चे के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस लिए खास है कंगारू केयर

विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं से नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने, संतुलित आहार लेने और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां समय पर लेने की अपील की है। प्रसव के तुरंत बाद शिशु को पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाने और कम वजन वाले नवजात को कंगारू मदर केयर देने की सलाह दी गई है। साथ ही शिशु को ठंड और संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें