फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वस्थ रहने के लिए 100 लोगों ने किया योगाभ्यास

Fri, 16 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के खैंचिला स्थित योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे आसपास के 100 से अधिक लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
विज्ञापन



नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हर आंगन योग... के अंतर्गत योग सप्ताह के क्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में स्वयंसेवकों के लिए योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खैंचिला में योग शिविर का आयोजन चल रहा है।


योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने शिविर में आए लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने लोगों को भस्त्रिका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम नाद, यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम, वज्रासन, गौमुखासन, सशांकासन, मंडूकासन, सिंघासन, हास्यासन व भुजंगासान आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन



शिविर में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक सुनील दत्त ने लोगों को आहार-विहार के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. अनीता गुप्ता व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें