फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआई के फरीदीपुर में बनेगा 100 बेड का बालिका छात्रावास

Wed, 07 Aug 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई के फरीदीपुर में 100 बेड का बालिका छात्रावास बनाया जाएगा। छात्रावास का निर्माण होने से खासकर केएनआई में पढ़ने वाली छात्राओं को प्राइवेट कमरा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाली रहने पर आसपास के कॉलेज की छात्राओं को भी आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन



समाज कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए अनुसूचित जाति के बालिका छात्रावास के प्रस्ताव पर शासन ने विभाग को पहले भूमि का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया था। विभाग की ओर से की जा रही भूमि की तलाश के बीच शहर के भाजपा विधायक विनोद सिंह ने केएनआई के फरीदीपुर में अनुसूचित जाति के बालिका छात्रावास के लिए 0.3980 हेक्टेयर निशुल्क भूमि उपलब्ध करा दी है। निशुल्क भूमि मिलने पर शासन ने छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति दे दी है।



मंजूरी मिलने से अनुसूचित जाति के 100 बेड के बालिका छात्रावास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सिडको का चयन किया गया है। हालांकि अभी तक कार्यदायी संस्था को धनराशि नहीं मिली है। राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने के आसार हैं। छात्रावास बनने से केएनआई फरीदीपुर के साथ ही केएनआईपीएसएस की अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के साथ कुछ सामान्य वर्ग की छात्राओं को आवासीय सुविधा कॉलेज में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अभी तक धनराशि नहीं आवंटित हुई है। आवंटन होते ही निर्माण शुरु हो जाएगा। इसमें करीब 60 फीसदी आवास अनुसूचित जाति, 25 फीसदी आवास पिछड़ी जाति व 15 फीसदी आवास सामान्य वर्ग की छात्राओं को आवंटित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें