फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडलीय ट्रायल में चयनित हुए जिले के 10 पहलवान

Tue, 11 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित पहलवान। स्रोत- स्टेडियम 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में नदीम, आदित्य निषाद, श्रीराम निषाद, विनय यादव, काली प्रसाद मिश्रा, फैजान अहमद, फरजान, अर्श अहमद, विशाल निषाद, मो. नोमान शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि 12 अगस्त को मंडलीय ट्रायल में चयनित होने के बाद इन खिलाड़ियों को 21 से 23 अगस्त को कौशांबी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें