फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 शिक्षकों ने किया राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जिले के छह विकास खंडों से 10 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। शिक्षकों के आवेदनों पर बीएसए ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले के 10 शिक्षकों ने इसके लिये ऑनलाइन आवेदन किया था।
इसमें मोतिगरपुर के डॉ रमाकांत विश्वकर्मा, खेताऊ यादव, कादीपुर के शेर बहादुर शुक्ल, भदैयां के मुनेंद्र कुमार मिश्र, श्रद्धा सिंह, वंदना यादव, दुबेपुर के प्रदीप कुमार मिश्र, धनपतगंज के सत्यदेव पांडेय, लंभुआ के रणवीर सिंह और जयसिंहपुर की कांति सिंह ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों के संबंध में तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
इसमें शासकीय धनराशि के गबन, शासन-प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन के लिए प्रेरित करना, जेल में निरुद्ध होने और विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत दंडित होना या न्यायालय से दंडित होना शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बात की भी रिपोर्ट देनी होगी कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई गतिमान नहीं है और न ही कोई जांच ही लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें