सुल्तानपुर। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में होने वाली ओपेन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें 200 मीटर दौड़ में अंकित पटेल, 1500 मीटर दौड़ में संजू मिश्रा, 800 मीटर दौड़ में हिमेश मिश्रा, 1000 मीटर दौड़ में प्रिया शुक्ला, 100 मीटर दौड़ में भीमराज, ज्वेलिन थ्रो में सुरभि यादव, 5000 मीटर दौड़ में मो. सैफ खान, 1500 मीटर दौड़ में अंतरिक्ष कसौधन, 800 मीटर में शिवानी, 800 मीटर में असगर अली का चयन हुआ हैै। ये खिलाड़ी 29 व 30 जुलाई को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव बाबादीन चौधरी व एथलेटिक्स खिलाड़ी महेश की देखरेख में बीते 22 जुलाई को जिला स्तरीय चयन ट्रायल किया गया था।