फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में युवाओं का चयन पीसीएस में हुआ है। शहर के हाइडिल कॉलोनी निवासी मुदित सिंह डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए हैं, वहीं करौंदीकलां क्षेत्र की बहाउद्दीनपुर निवासी प्रियंका सिंह वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण मुदित सिंह ने जालंधर से बीटेक किया था। वर्तमान समय में वे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। करौंदीकलां की बहाउद्दीनपुर गांव निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है।
प्रियंका ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक की डिग्री हासिल की थी। शहर के निरालानगर निवासी आदित्य विक्रम का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। आदित्य के पिता दिवाकर चौधरी राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। आदित्य ने इंटरमीडिएट की परीक्षा जीआईसी से व बीएससी की डिग्री केएनआईपीएसएस से हासिल की है।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील क्षेत्र के रामगढ़ निवासी कोमिल द्विवेदी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। बहराइच के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत कोमिल का चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर भी हुआ था, जिसकी अभी ज्वॉइनिंग नहीं हुई थी।
इसी तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अनिल तिवारी का चयन जेलर के पद पर हुआ है। अनिल वर्तमान समय में एआरटीओ देवरिया के पद पर कार्यरत हैं। भरखरे गांव निवासी राहुल सिंह का चयन राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है।
राहुल मौजूदा समय में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तकिया उन्नाव में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। लंभुआ कस्बा निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन जवाहर लाल अग्रहरि के बेटे पंकज अग्रहरि का चयन जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है। डॉ. पंकज अग्रहरि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में अतिथि प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
बल्दीराय विकास खंड क्षेत्र के तैधिकपुर गांव निवासी अनूप शुक्ला का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। अनूप वर्तमान समय में विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनकी माता माया शुक्ला ग्राम प्रधान हैं।
पिता अमेठी जिले के मुसाफिरखाना ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। कोइरीपुर के विवेकनगर मोहल्ला निवासी राजेश मिश्र का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। राजेश वर्तमान समय में झारखंड के पलामू जिले में राजकीय हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
राजेश के बड़े भाई रामकृष्ण मिश्र नगर पंचायत कोइरीपुर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत भूपेंद्र कुमार उपाध्याय का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।
मुदित सिंह ने बगैर कोचिंग के कामयाबी का आसमान छुआ है। मुदित का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। वे वर्तमान समय में राजकीय आईटीआई में इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मुदित सिंह कहते हैं कि नौकरी के साथ-साथ टॉपिक वाइज तैयारी करने से बेहतर प्रदर्शन में मदद मिली है। मुदित ने अपने दूसरे प्रयास में डिप्टी एसपी के पद पर चयनित होने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें