फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए 10 जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों का चयन

Mon, 21 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता का ट्रायल देते कबड्डी ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 10 जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी 21 सितंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले मंडल ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर के मध्य अयोध्या में संपन्न होगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय की ओर से जूनियर बालक संवर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय ट्रायल जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को संपन्न हुआ। चयनित खिलाड़ियों में यशराज, अर्पित, यश यादव, शिवांश सिंह, आकाश कुमार, दिग्विजय, ऋषभ सिंह, आकाश गुप्ता, रुद्र पांडे और अश्विनी कुमार यादव शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन स्टेडियम कोच अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता और पूजा ने किया।
क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल के लिए अपने साथ आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार की फोटो ले जानी होगी। चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के प्रदर्शन और कौशल पर आधारित थी। मंडल स्तरीय ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में होगा। यह आयोजन प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक संवर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का हिस्सा है। इसका उद्देश्य प्रदेश में कबड्डी प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें