सुल्तानपुर। जिला खेल कार्यालय ने राज्य स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया है। शुक्रवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के बाद चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को दो नवंबर को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि यह चयन वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडल स्तरीय ट्रायल्स दो नवंबर को अपराह्न दो बजे आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में रिपोर्ट करना है। जिला स्तरीय ट्रायल्स में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें वैभव सिंह, गुरु हर्ष नारायण, आदि त्रिपाठी और वेद प्रकाश, सिद्धार्थ चौरसिया, अंश विश्वकर्मा, अंश कुमार प्रजापति, मो. अस्बाब, अतुल और आदित्य अग्रहरि ने टीम में जगह बनाई है।