फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, 12,500 का जुर्माना

Wed, 07 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में तीसरे दिन बुधवार को भी नगर पालिका व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान 10 अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई करते हुए 12,500 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार ने किया। टीम ने सब्जी मंडी के रास्ते से चौक घंटाघर पर सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया गया। पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। टीम ने पंचरास्ता होते हुए गभड़िया पुल के रास्ते में भी फुटपाथ पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि सभी पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने को कहा गया है। अभियान में नगर पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक राम निरंजन, अवर अभियंता सिविल नीलम कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती, लिपिक दिनेश सिंह व मानस नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें