फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस हिरासत में आत्महत्या, बवाल

Mon, 09 Dec 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ के मोदीपुरम स्थित दौराला थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


युवक ने लॉकअप में कंबल को फाड़ जंगले में डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक अप्पू (25) पल्लवपुरम फेस वन डबल स्टोरी एफडी-96 में रहता था।

युवक का पड़ोस के दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रंसग चल रहा था। युवक की मौत के बाद सोमवार सुबह मोदीपुरम हाईवे पर परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया।

बाद में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस अभी भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस ने युवक और युवती को दो दिन पहले गाजियाबाद से पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें