फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चौराहे पर सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Jul 2013 09:01 PM IST
मधुबन/ दुबारी (मऊ)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के सपा सचिव बद्री यादव की मंगलवार को गजियापुर चौराहे पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


रमऊपुर निवासी सपा नेता अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घटना में उनके साथी बाल-बाल बच गए। सूचना पाते ही मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पिता ने हत्या के पीछे वजह पुरानी रंजिश बताई है। इलाके में अपराध रोकने में असफल रहने पर एसपी दिनेश चंद्र दुबे ने चौकी प्रभारी आरएन गिरी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा पुलिस की चार अन्य टीमें हत्यारों को पकड़ने के लिए लगा दी गई हैं।
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर निवासी बद्री यादव (42) पुत्र दिनेश्वर यादव मंगलवार सुबह दस बजे घर से गजियापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। उनके साथ बाइक चला रहे गांव निवासी उनके मित्र विनोद यादव भी थे। बैंक से निकलकर बद्री पास ही स्थित एक इंटर कॉलेज गए। वहां से लगभग पौने बारह बजे घर के लिए बाइक से मित्र के साथ निकले।

अभी वह कॉलेज से सौ मीटर दूर गजियापुर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि घात लगाए तीन नकाबपोश बदमाशों में से एक ने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। बाइक चला रहे विनोद को खतरे का अंदेशा हुआ तो उन्होंने रफ्तार और तेज कर दी लेकिन जल्दबाजी में बाइक पलट गई और दोनों गिर गए।

इसके बाद तीनों बदमाश पास आए और बद्री को लक्ष्य कर सिर और सीने में चार-पांच गोली मारी। बद्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हालांकि गोली की आवाज सुनकर जुटे लोग उन्हें पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद तीनों बदमाश एक बाइक से परसिया बंधे के रास्ते भाग निकले। एसपी ने अपराध पर नियंत्रण न कर पाने के चलते चौकी प्रभारी दुबारी आरएन गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के नथनपुरा गांव निवासी अवधेश, कमलेश, रमऊपुर निवासी राम सरोज यादव, कृष्णानंद यादव, धरमपुर नतियहवा निवासी विप्पन यादव और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें