फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हज के लिए राबर्ट्सगंज-दुद्धी से रवाना हुए जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही रामगढ़ और दुद्धी क्षेत्र से मंगलवार को बड़ी संख्या में हज यात्रियों का जत्था हज की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा को पूरा करके सकुशल वापसी की कामना की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के उरमौरा के लोगों ने हज पर जा रहे अख्तर अली व उनकी पत्नी नसीमा परवीन को मंगलवार की सुबह रवाना किया। दोनों अपने घर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। दोनों के रवाना होने से पूर्व उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों के साथ हज पर जा रहे अख्तर अली मस्जिद में सजदा करने पहुंचे। इस मौके पर अनवर अली, कादिर खान, निजामुद्दीन अंसारी, हिदायतुल्लाह खान, कमाल हैदर, मौलाना मजहरुल हक, नईम खान, कयामुद्दीन अंसारी, निहाल हैदर, अजहर खान, मोईनुद्दीन मिंटू, इमरान बक्शी, जलाल हैदर, शहादत व सलमान आदि मौजूद रहे।
दुद्धी क्षेत्र के निमियाडीह से सोमवार को बशारत अली व जुलेखा बानो हज की यात्रा पर रवाना हुए। दोपहर एक बजे जोहर की नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद दुद्धी में दाखिल हुए। इस दौरान मौलाना नजीरुल कादरी, हाफिज तौहीद, हाफिज सईद अनवर, कारी उस्मान, फतेह मोहम्मद खान आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व दुद्धी के तजम्मुल हुसैन अपनी पत्नी के अहलिया शकीला बानो के साथ हज के लिए रवाना हो चुके हैं। कोन क्षेत्र के देवाटन के रहने वाले मु.शरफुद्दीन का पासपोर्ट न बनने की दशा में अपने पुत्र मु.एजाज अहमद रजा को हज के लिए रवाना किया। सोमवार को ही पन्नूगंज क्षेत्र के रामगढ़ से रज्जब अली, उनकी पत्नी जुबेदा बैगम, ग्राम ढोढरी से अब्दुल कयूम, इशरत खातून, अमीना बेगम हज के सफर के लिए रवाना हुए थे। इस मौके पर राजा भाई, लालू उर्फ सेराज हुसैन, इजहार अली, हसनैन, आमीन अंसारी आदि ने हज यात्रियों को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें