फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला निवासी श्यामबिहारी के घर के सभी परिजन सोमवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। बताया जा रहा है कि रात में करीब साढ़े दस बजे घर के बगल में स्थित कुंआ में किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर परिजन कुएं के पास पहुंचे तो श्याम बिहारी की पत्नी सीता देवी (45) गिरी थी। घरवाले ग्रामीणों की मदद से सीता को बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पति श्यामबिहारी के मुताबिक वह रात में गांव में आई एक बरात में शामिल होने गया था। घर लौटने के कुछ देर बाद ही घटना हुई। बताया कि बड़ी पुत्री किरण की शादी हो गई है। चार बेटों में एक बेटे अशोक की शादी हुई है। अभी पुत्र आशीष, आशुतोष, अविनाश की शादी नहीं हुई है। पत्नी सीता तीनों पुत्रों की शादी को लेकर चिंतित रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें