युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे से मिलकर सीएमओ डॉ. नेम सिंह की तरफ से जिलाध्यक्ष व प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभकांत पति तिवारी पर लगाए आरोपों की जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने विधायक को बताया कि सौरभ कांत प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन के साथ युवा कल्याण विभाग की तरफ से संचालित संगठन युवक मंगल दल के वर्ष 2003 से निरंतर जिलाध्यक्ष हैं। म्योरपुर ब्लॉक के मकरा (सेंदूर) में लगातार हो रही मौतों के बारे में वह सीएमओ से जानकारी लेने गए थे लेकिन उन पर गलत आरोप लगा दिया गया। सभी ने सदर विधायक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री राजू गुप्ता, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अजय कुमार केशरी, संतपति मिश्रा, ओमप्रकाश पटेल, इमरान अंसारी, विकास खरवार, रमेश यादव आदि रहे।