फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गये युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सालेनाग गांव में शनिवार की रात शौच करने गये एक व्यक्ति की एलटी लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

श्याम केश्वर (35) पुत्र हरिहर निवासी सालेनाग शनिवार की रात में करीब 10 बजे अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकला था। घर के पास से गुजरा एलटी तार पहले से टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था। श्याम केश्वर ने तार नहीं देखा और पैर तार पड़ गया। तार में करंट प्रवाहित होने से वे वहीं पर छटपटाने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर घर के लोग बाहर दौड़े तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घरवालों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। लाइन कटने पर श्याम केश्वर को तार से अलग किया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। इस संदर्भ में अवर अभियंता बिहारी लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तार रात में ही अचानक टूटा है और उसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें