फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के काशीमोड़ पर मंगलवार को अचानक टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रमणि अग्रहरि (39) निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद टीपर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र के काशी मोड़ पर बोल्डर लोड टीपर आगे जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद टीपर रूक गया। उसी टीपर के पीछे दस फीट की दूरी पर एक मोटर साइकिल सवार आकर रूक गया। तभी टीपर अचानक पीछे की ओर आने लगा। टीपर के पीछे खड़ा मोटर साइकिल सवार टीपर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टीपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने मोटर साइकिल सवार को टीपर के नीचे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल व टीपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें