फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ड्यूटी कर लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के रनटोला जंगल में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार कमलदेव यादव (27) की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। अचानक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गया। म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुद्धी थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के महुअरिया निवासी गोरख यादव का पुत्र कमलदेव रेणुकूट में एक निजी कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे वह ड्यूटी पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था। आश्रम मोड़ और रनटोला के बीच स्थित जंगल पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। म्योरपुर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रेलर एवं उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें