फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में रह रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थानांतर्गत जमुई गांव निवासी प्रभु (28) पुत्र गुड्डू करीब तीन साल से अपने ससुराल करमा थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव में रह रहा था। वह मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात में परिवार के सदस्य टीवी देख रहे थे। अचानक टीवी में गड़बड़ी आ गई। प्रभु ठीक करने के लिए स्टेबलाइजर हाथों से ही ठोकने लगा। स्टेबलाइजर में पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में प्रभु आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ससुर गुलाब भारती प्रभु को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें