फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन घंटे से अधिक समय तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने बिजली कटने पर पसरा अधेरा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले में बिजली विभाग की ओर से विशेष अवसरों पर भी कटौती की जा रही है। सोमवार को जब सभी लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे तो बिजली कटौती ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब अवरोध पैदा किया। जिला अस्पताल में घंटों बिजली गुल होने से मरीजों और तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले भर के कई इलाकों में कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं अन्य कारणों के नाम पर घंटों बिजली की कटौती हुई। जिला अस्पताल में भी करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली नदारद रही। इस दौरान मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार बजे के आसपास बिजली गुल गई जो रात में करीब पौने आठ बजे बहाल हुई। तीन घंटे बिजली न होने के चलते मरीजों को उमस भरे मौसम में मच्छरों के प्रकोप के बीच रात गुजारनी पड़ी। एसडीओ विवेक कुमार ने कहा कि नगर में एक खंभा टूट गया था जिसके कारण कुछ इलाकों की आपूर्ति प्रभावित हुई। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर मंगलवार को चतरा ब्लॉक के कई गांवों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें