फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइकों की हुई टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के धनवार मोड़ पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिवब्रत सिंह (22) की मौत हो गई। वह अपने ससुराल में रक्षाबंधन पर राखी बंधवानेे गया था। राखी कार्यक्रम संपन्न करने के बाद शिवब्रत घुमने के लिए निकला था। घटना की जानकरी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा के बसकट्टा निवासी शिवब्रत सिंह पुत्र रामलोचन अपने ससुराल धनवार गांव में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए गया था। शाम करीब पांच बजे राखी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शिवब्रत बाइक से घूमने के निकला। अभी वह गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में शिवव्रत लहूलुहान होकर मदद की गुहार लगाने लगा। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीन युवक घटनास्थल से फरार हो गए। आसपास के लोग घायल को एंबुलेंस से सीएचसी बभनी ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक की हालत नाजुक देख उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घरवाले शिवब्रत को लेकर बीएचयू जा रहे थे, लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे रेणुकूट के समीप उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीएचसी दुद्घी मेें पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें