घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में सोमवार की रात नौ बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घोरावल की तरफ से तिलौली कला निवासी दीपक (18) सोमवार देर रात घर जा रहा था। खरुआंव गांव में एक तालाब के सामने राबर्ट्सगंज की तरफ से जो रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।