फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने गुरमा कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश प्रमोद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश साहू एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने सोमवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार गुरमा का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में निरुद्घ बंदियों को दी जा रही व्यवस्था, साफ सफाई व कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। जनपद न्यायाधीश ने कारागार में काढे की व्यवस्था की प्रशंसा की एवं काढ़े का रसास्वादन कर बहुत पसंद किया। इस दौरान जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि दिन में तीन बार कारागार स्थित कार्यालयों में, बंदी गृह आदि स्थानों पर सैनिटाइज कराया जाता है। बंदियों को मॉस्क पहनने और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहने को भी जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें