फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। लिलासी-कुदरी मार्ग पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे का शिकार हुए युवक की मंगलवार की भोर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी-कुदरी मार्ग पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे का शिकार हुए राजेश (35) पुत्र रामकिशुन निवासी कुदरी की मंगलवार की भोर में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाम को किसी काम से दुद्धी जा रहा था कि कुदरी पुलिया के पास ही सड़क पर गिट्टी और बालू होने की वजह से युवक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद वह स्वयं ही बाइक चलाकर घर गया लेकिन देर रात उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन उसे लेकर हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे जहां उपचार के दौरान मंगलवार की भोर में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंचे लीलासी चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें