फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनवल गांव में सोमवार को मामूली विवाद में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में घायल ने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बभनवल गांव में शिवमूरत और उसके पट्टीदार राममूरत में विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले थे। मारपीट में प्रथम पक्ष से शिवमूरत (60), रमेश कुमार (40) और दूसरे पक्ष से राममूरत गोंड (65) गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई जहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने रमेश की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बीती रात रमेश की मौत हो गई। इस संबंध में पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें