फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के घर गए युवक की लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव के सुंदरखाड़ी जंगल में नाना के घर गए युवक का महुआ के पेड़ से शव लटकता मिला। संदिग्ध हाल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीन दिन पूर्व मृतक विनोद अपने ननिहाल गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विदवंत ने बताया कि रासपहरी गांव निवासी विनोद (25) पुत्र बबलू तुर्रीडीह गांव में अपने नाना के यहां गया था। युवक मंगलवार को सुबह आठ बजे अपने नाना के घर से नाश्ता करके अपने गांव रासपहरी के लिए निकला था। बुधवार की शाम करीब चार बजे चरवाहों ने महुआ के पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें