फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, 100 मीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में शुक्रवार की शाम सोन नदी में डूबने से सत्येंद्र कुशवाहा (35) की मौत हो गई। ग्रामीणों और मल्लाहों के काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


कन्हौरा गांव निवासी सत्येंद्र कुशवाहा शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के सामने सोन नदी के बगल स्थित खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों और मल्लाहों ने नदी में उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान डूबने वाले स्थान से करीब 100 मीटर दूर सत्येंद्र का शव मिला।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें