फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात एक बाइक से तीन युवक तेज रफ्तार से दुद्धी से झारोखुर्द जा रहे थे। झारोखुर्द रेलवे गेट के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों बाइक सवार सड़क के किनारे जा गिरे। उन्हें गंभीर चोट आई। सभी घायलों को दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सुनील 21 पुत्र राम प्रताप, अशोक 23 पुत्र काशी राम झारोखुर्द को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विकास 22 पुत्र लालचंद झारोकला को प्राथमिक उपचार कर घर वापस भेज दिया। घायल युवक अशोक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। सोमवार को अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें