फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हादसे में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया रोड पर बुधवार को दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन मल्लाही टोला निवासी ओमप्रकाश साहनी (32), दिलीप साहनी (23) और विक्की (18) एक बाइक पर सवार होकर जुगैल से चोपन की तरफ आ रहे थे।
सिंदूरिया रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जुगैल के टोला पौसिला निवासी रामपति बैगा और रामवृक्ष बैगा से उनकी बाइक टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में सभी बाइक सवार घायल हुए।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप साहनी, विक्की, रामपति बैगा और रामवृक्ष उर्फ पप्पू को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें