फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बच्ची की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोन-विंढमगंज मार्ग पर लालबिजौरा में दो बाइक की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ उपचार कराने जा रही थी। हादसे में दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों को चोपन सीएचसी भेजवाया। महुरांव करइल निवासी सुनीता अपनी पुत्री तारा कुमारी (6) का इलाज कराने कोन के बगिया जा रही थी।
रास्ते में चेरवाडीह में गिधिया निवासी सियाराम मिल गया। उसकी बाइक पर सुनीता अपनी पुत्री को लेकर बैठ गई। कोन की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने सियाराम की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

धक्का लगते ही बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोट लगने से तारा की मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की तहरीर मृतका के नाना रामवृक्ष उरांव ने थाने में दी है।
प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक चला रहे अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें