फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर शनिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। दारोगा प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि मृतक के घरवालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को कई लोग मोर्चरी में शव की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे थे लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें