फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमाथाना क्षेत्र के भरुहा माइनर के पास रविवार की शाम साढ़े चार बजे स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

घेवरी गांव निवासी रामविलास के घर से शादी थी। रविवार को स्कार्पियो से मेहमानों को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। भरहा माइनर के पास स्कार्पियो के अगले चक्के का टायर फट गया, इससे अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा कर खड़ी हो गई। हादसे में बाइक सवार कतवरिया निवासी बलवंत पुत्र राम बृक्ष, अखिलेश पुत्र निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कॉर्पियो में सवार राजवती पत्नी राजेंद्र निवासी बहेरवा, संगीता देवी पत्नी गुरुदयाल, नेहा पुत्र गुरुदयाल, सोनी पुत्री गुरुदयाल, सीमा पुत्री राजेंद्र प्रमोद रितेश पुत्र रामविलास निवासी घेवरी एवं प्रिंस भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें