फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, महिला समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं महिला समेत दो लोग झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव निवासी चंदन कोल (20) पुत्र राधेश्याम अपने खलिहान में रखे भूसे को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढकने गया था। इस दौरान तेज चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए वह अपने साथी हनीफ (18) के साथ एक पेड़ के नीचे छिप गया।
बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। परिजन उन्हें केकराही सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार गांव निवासी जीरा देवी (45) पत्नी राजकुमार बुधवार को घर के ओसार में घरेलू काम कर रही थी। इस दौरान तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से वह झुलस गई। परिजनों ने निजी साधन से उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें