फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, चाची झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत मूर्तियां गांव में शनिवार की सुबह बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी चाची भी झुलस गई। उसे सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में नक्षत्र (21) पुत्र राजेश अपने घर में चारपाई पर सोया था। वहीं बगल के घर में उसकी चाची सोनी (30) पत्नी कपूर भी सोई हुई थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बिजली गिरने से नक्षत्र व सोनी उसकी चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने नक्षत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनी का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक नक्षत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें