फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर में तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में वृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे धान कीफसल की सिंचाई के लिए मोटर में तार जोड़ने के दौरान अचानक करंट उतरने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फुलवार गांव निवासी प्रभात कुमार (32) अपने धान की फसल में सिंचाई के लिए मलिया नदी के किनारे मोटर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गिर कर अचेत हो गए। उस दौरान वहां आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। काफी देर के बाद घर वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे, जहां प्रभात पड़े थे। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें तत्काल इलाज के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से कोतवाली को मेमो के जरिये सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें